लीबिया संकट का राजनीतिक समधान करें- अल्जीरिया और ट्यूनीशिया
2017-03-06 11:15:32 cri
अल्जीरिया और ट्यूनीशिया के अधिकारियों ने 5 मार्च को कहा कि लीबिया संकट का राजनीतिक तरीके से निपटारा करना ज़रूरी है।
अफ्रीकी संघ और अरब लीग के मामलों के लिए अल्जीरिया के मंत्री अब्देलकादेर मेस्साहेल ने 5 मार्च को यात्रा पर गए ट्यूनीशिया के विदेश मंत्री खेमाइस झिनाउई के साथ मुलाकात की। दोनों पक्षों ने दोहराया कि लीबिया के विभिन्न पक्षों को वार्ता के जरिए विवाद का समाधान करना चाहिए।
मेस्साहेल ने कहा कि अल्जीरिया और ट्यूनीशिया दोनों बाहरी शक्तियों के लीबिया में हस्तक्षेप करने का विरोध करते हैं। इस मुद्दे के निपटारे में संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका की ज़रूरत है।
झिनाउई ने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न देशों के नेताओं की वार्ता लीबिया संकट के समाधान के लिए लाभदायक है।
(ललिता)