चीन-भारत अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में बढ़त पर रहा भारत
2017-03-06 11:09:41 cri
वर्ष 2017 चीन-भारत अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 5 मार्च को चीन के शानतोंग प्रांत के ल्याओछंग शहर में आयोजित हुआ। भारतीय टीम ने 2.5 :1.5 से चीनी टीम पर बढ़त बना ली है।
उस दिन चार मैच हुए। पहले तीन मैच चीनी टीम और भारतीय टीम के बीच ड्रा यानी बराबरी पर समाप्त हुए। लेकिन चौथे मैच में चीनी टीम को हार का सामना करना पड़ा। 6 मार्च को दोनों पक्षों का दूसरा मुकाबला होगा।
चीन और भारत एशियाई अंतरराष्ट्रीय शतरंज क्षेत्र में दो शक्तिशाली टीमें है। यह दोनों पक्षों के बीच दूसरी बार की टीम प्रतियोगिता है। दो साल पहले हुई पहली बार की प्रतियोगिता में चीनी टीम को अंतिम जीत मिली थी।
(मीनू)