पश्चिमी अफगानिस्तान में हुए हमले में 8 की मौत
2017-03-05 15:34:30 cri
पश्चिमी अफगानिस्तान के फाराह प्रांत के सरकारी प्रवक्ता ने 4 मार्च को कहा कि 3 तारीख की रात सड़क किनारे एक कार बम हमले का शिकार बनी। हमले में कम से कम 8 लोग मारे गए और अन्य 20 लोग घायल हुए।
प्रवक्ता के मुताबिक इससे पहले अफ़गान सुरक्षा बल और तालिबान के बीच इस क्षेत्र में गोलीबारी हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला कि विस्फोट सशस्त्र तत्वों द्वारा सड़क पर लगाई गई सरल विस्फोटक सामग्री से हुआ। वर्तमान में संबंधित विभाग इस की विस्तृत जांच करने में जुटा है।
खबर के अनुसार पीड़ितों में कुछ महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। कई लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। उधर स्थानीय लोगों ने कहा था कि सैन्य विमान ने उक्त कार पर हमला किया था।
(देव)