भारत ने पाकिस्तान के 39 नागरिक किए रिहा
2017-03-02 14:50:38 cri
भारत ने जेल में नजरबंद किये पाकिस्तान के 39 नागरिकों को 1 मार्च को रिहा कर दिया।
पाकिस्तान के इन 39 नागरिकों में भारत में सज़ा काट चुके 21 अपराधी, 18 मछुआरे शामिल हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि 1 तारीख को भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर स्थित अटारी-वाघा चौकी से इन 39 नागरिकों को पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपा गया।
इससे पहले भारतीय मीडिया के अनुसार पाकिस्तान द्वारा भारत के कुछ सैनिकों को रिहा किये जाने के बाद भारत स्थित पाकिस्तान के उच्च स्तरीय विशेष अधिकारी ने आशा प्रकट की कि भारत भी पाकिस्तानी नागरिकों को रिहा करेगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि वर्तमान में भारत की कुछ चिंताएं हैं, लेकिन भारत सरकार का विचार है कि अब पाकिस्तान के साथ आदान-प्रदान के द्वार खोलने का एक अच्छा मौका है।
(वनिता)