अफ़गानिस्तान में हुई गोलीबारी में 11 पुलिसकर्मी मारे गए
2017-03-01 11:06:34 cri
दक्षिण अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंड प्रांत में हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम 11 पुलिसकर्मी मारे गए। अफ़गान अधिकारी ने 28 फरवरी को इसकी पुष्टि की।
एएफपी ने हेलमंड प्रांत के अधिकारी के हवाले से कहा कि स्थानीय समय के अनुसार 27 तारीख की रात इस प्रांत के राजधानी लश्कर गाह की एक चौकी पर हमला हुआ। तालिबान से जु़ड़े एक पुलिसकर्मी ने अन्य 11 पुलिसकर्मियों को गोली मार दी।
स्थानीय पुलिस को आशंका है कि यह एक अंदरूनी हमला था।
एएफपी ने कहा कि तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। स्थानीय पुलिस ने इस हमले की जांच शुरू कर दी है।
(वनिता)