Web  hindi.cri.cn
    भारत-चीन मैत्री संघ के महासचिव से मिले चीनी राजदूत
    2017-03-01 10:27:00 cri

    27 फरवरी को भारत स्थित चीनी राजदूत लुओ च्याओह्वेई ने भारत-चीन मैत्री संघ आईसीएफए के महासचिव वी भास्करन से मुलाकात की और गैरसरकारी आवाजाही और सांस्कृतिक आदान प्रदान आदि मुद्दों पर चर्चा की।

    लुओ च्याओह्वेई ने कहा कि भारत-चीन मैत्री बहुत पुरानी है। कई सालों में भारत-चीन मैत्री संघ ने दोनों देशों की आवाजाही को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। आज चीन व भारत की जनता के बीच आवाजाही व समझ को प्रगाढ़ करना महत्वपूर्ण है। आशा है कि भारत-चीन मैत्री संघ दोनों देशों की मैत्री कार्य के लिए नया योगदान देगा।

    वी भास्करन ने कहा कि भारत-चीन मैत्री संघ और अधिक भारतीयों का समर्थन पाने की कोशिश करेगा और द्विपक्षीय आपसी समझ व मैत्री को आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040