Web  hindi.cri.cn
    भारत : आईएनएस विराट हो जाएगा रिटायर
    2017-02-28 15:11:52 cri
    भारत का दूसरा विमानवाहक जहाज़ आईएनएस विराट अगले हफ्ते रिटायर हो रहा है।

    भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने सोमवार को कहा कि 30 साल तक भारतीय नौसेना को सेवा देने के बाद दुनिया का सबसे पुराना विमानवाहक जहाज़ आईएनएस विराट आधिकारिक तौर पर 6 मार्च को रिटायर हो रहा है। इसे ब्रिटेन से ख़रीदते वक्त सिर्फ 5 साल तक इस्तेमाल करने की योजना थी लेकिन 30 साल तक इसने सेवा दी।

    उन्होंने कहा कि विदाई के बाद भारतीय रक्षा मंत्रालय इसे संग्रहालय बनाना चाहता है। हम उम्मीद करते हैं कि रक्षा मंत्रालय से बहुत जल्द ही फैसला आ आएगा। आंध्र प्रदेश की सरकार इस जहाज को संग्रहालय के साथ-साथ लक्जरी होटल में बदलना चाहती है।

    आईएनएस विराट के रिटायर हो जाने के बाद, भारतीय नौसेना के बाद केवल एक ही विमानवाहक जहाज़ बच जाएगा, जिसका नाम है आईएनएस विक्रमादित्य।

    वाइस एडमिरल लूथरा ने कहा, "घरेलू युद्धपोत के निर्माण का काम कोच्चि में चल रहा है। भारतीय नौसेना हमेशा से मौजूदा संसाधनों के बूते ही काम करती है, और हम लगातार ये करते रहेंगे।"

    (अखिल पाराशर)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040