बांग्लादेश में चीनी कविता पाठ प्रतियोगिता
2017-02-27 15:12:42 cri
बांग्लादेश के ढाका विश्वविद्यालय में 25 फ़रवरी को दूसरी चीनी कविता पढ़ने की प्रतियोगिता व तीसरी चीनी ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गयी। बांग्लादेश के विद्यार्थियों ने चीनी कविता पढ़ने और चीनी ज्ञान के सवाल-जवाब से अपनी चीनी भाषा के स्तर और चीनी संस्कृति के प्रति समझ प्रदर्शित की।
इस प्रतियोगिता का आयोजन बांग्लादेश स्थित चीनी दूतावास द्वारा ढाका विश्वविद्यालय के कंफ्यूशियस कॉलेज की मदद से किया गया। बांग्लादेश के विभिन्न कंफ्यूशियस कॉलेजों, कंफ्यूशियस कक्षाओं के प्रतिनिधियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। बांग्लादेश स्थित चीनी दूतावास के सांस्कृतिक काउंसलर छन श्वांग ने कहा कि चीनी कविता पाठ से बांग्लादेश की जनता चीनी संस्कृति को महसूस कर सकती हैं। आशा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें भाग ले सकेंगे।
चंद्रिमा