Web  hindi.cri.cn
    सीरिया की प्रादेशिक अखंडता में बाहर की दखलंदाजी सही नहीं:पुतिन
    2017-02-24 12:34:05 cri
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 23 फरवरी को कहा कि सीरिया एक बहु-जातीय और बहु-धार्मिक देश है, उसकी प्रादेशिक अखंडता में बाहर की दखलंदाजी सही नहीं है।

    क्रेमलिन पेलेस से मिली खबर के अनुसार उसी दिन पुतिन ने रूस के जन्मभूमि के डिफेंडर दिवस मनाने की गतिविधि में भाग लिया और रूस का विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सीरिया मामले के समाधान की पूर्वशर्त उसकी प्रादेशिक अखंडता की गारंटी करना है। सीरिया में रूस की सैन्य कार्यवाही का कार्य अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पर हमला करना, सीरिया के कानूनी अधिकारों की रक्षा करना है। रूस इस देश के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता।

    पुतिन ने जोर देते हुए कहा कि केवल जल्द से जल्द सीरिया में राजनीतिक प्रक्रिया शुरू होने से इस देश में अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद का प्रसार दूर किया जा सकता है।

    (वनिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040