Web  hindi.cri.cn
    चीन-भारत रणनीतिक वार्ता पेइचिंग में
    2017-02-23 18:32:08 cri

    चीनी उप विदेश मंत्री चांग यस्वी और भारतीय विदेश सचिव एस. जयशंकर ने 22 फरवरी को पेइचिंग में चीन-भारत रणनीतिक वार्ता आयोजित की। इसमें दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के अधिकारियों ने भाग लिया। दोनों पक्षों ने मित्रवत माहौल में अंतरराष्ट्रीय स्थिति, अपनी घरेलू और विदेश नीति, द्विपक्षीय संबंधों और समान रुचि वाले अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन रूप से विचार-विमर्श किया और व्यापक सहमतियां हासिल कीं।

    दोनों पक्षों का समान मानना है चीन और भारत की स्थिति मिलती-जुलती है और विकास के स्तर और लक्ष्य में भी समानता मौजूद है। दोनों देशों के व्यापक समान हित हैं और सहयोग की बड़ी नीहित शक्ति है। चीन-भारत संबंधों का स्वस्थ और सतत विकास दोनों देशों और दोनों देशों की जनता का बुनियादी हित है। दोनों पक्षों ने नेताओं के बीच संपन्न सहमतियों के अनुसार द्विपक्षीय संबंधों के विकास का रुझान बनाए रखते हुए वर्ष 2017 में विभिन्न स्तरीय आदान-प्रदान को बखूबी अंजाम देने, विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में समन्वय मजबूत करने के साथ मतभेदों और संवेदनशील समस्याओं का उचित निपटारा करने पर सहमति जतायी।

    (मीनू)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040