Web  hindi.cri.cn
विश्व व्यापार संगठन के व्यापार सुविधा समझौता लागू किया गया
2017-02-23 14:21:46 cri

विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक रॉबर्टो अजवदो ने 22 फरवरी को यह घोषणा की कि इस संगठन में दो-तिहाई सदस्यों ने व्यापार सुविधा समझौते के प्रोटोकोल का अनुमोदन किया, जिससे यह समझौता औपचारिक रूप से लागू किया गया है।

उसी दिन जिनेवा में स्थित विश्व व्यापार संगठन के मुख्यालय में आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में रॉबर्टो अजवदो ने यह घोषणा की कि रवांडा, ओमान, जॉर्डन और चाड द्वारा व्यापार सुविधा समझौते के प्रोटोकोल का अनुमोदन किये जाने के बाद अब 112 सदस्यों ने इसका अनुमोदन किया, जो कुल सदस्यों का दो-तीहाई से भी अधिक है। इस पर यह समझौता औपचारिक रूप से लागू किया गया है।

रॉबर्टो अजवदो ने यह भी कहा कि इस समझौते का अनुमोदन करने से विश्व व्यापार संगठन के सदस्यों ने बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था पर उनके वचन को लागू किया।

(वनिता)

1 2 3
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040