अमेरिका-दक्षिणी कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास उत्तरी कोरिया के खिलाफ़ आक्रामक युद्ध अभ्यास है : उत्तरी कोरिया
2017-02-22 16:25:14 cri
उत्तरी कोरिया के मीडिया ने 21 फरवरी को टिप्पणी कर मार्च में होने वाले अमेरिका-दक्षिणी कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास की निंदा की। इस लेख में कहा गया है कि यह अभ्यास उत्तरी कोरिया के खिलाफ़ आक्रामक युद्ध अभ्यास है।
इस लेख में कहा गया है कि इस साल होने वाले सैन्य अभ्यास इतिहास में सबसे बड़ा पैमाने वाला होगा। अमेरिका-दक्षिणी कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास से न सिर्फ़ कोरियाई प्रायद्वीप और क्षेत्र की स्थिति तनाव भरी होगी, बल्कि युद्ध की संभावना को भी बड़ी बनाया जाएगा।
इस लेख में कहा गया है कि इस सैन्य अभ्यास के दौरान 4-डी युद्ध की योजना और टर्मिनल उच्च ऊंचाई क्षेत्र रक्षा (टीएचएएडी) का आयोजन किया जाएगा, जो कोरियाई प्रायद्वीप के आसपास देशों की सुरक्षा को गंभीर खतरों में डालेगा।
(नीलम)