ली खछ्यांग ने काज़ेनेव के साथ हुई वार्ता में प्राप्त फलों से अवगत कराया और कहा कि दोनों पक्षों ने व्यापक आम सहमतियां प्राप्त कीं। चीन और फ्रांस रणनीतिक संपर्क और समन्वय मज़बूत करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक सहयोग गहराएंगे। विभिन्न किस्मों के जोखिमों का समान रूप से मुकाबला करेंगे। दोनों देश विश्व, बाज़ार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक सक्रिय संकेत दिया है।
ली खछ्यांग ने यह भी कहा कि विश्व में सबसे बड़े विकासशील देश के रूप में चीन भूमंडलीकरण का हिस्सेदार ही नहीं, इससे लाभ मिलने वाला देश भी है और योगदान देने वाला देश भी। गत वर्ष विश्व आर्थिक वृद्धि के लिए चीन ने 30 प्रतिशत का योगदान दिया। भविष्य में चीन लगातार सुधार और खुलेपन का विस्तार करेगा। हम विभिन्न देशों के साथ मिलकर खुलेपन, सहिष्णुता, सहयोग और समान जीत वाली विचारधारा अपनाते हुए किसी तरह के संरक्षणवाद का विरोध करेंगे और खुला अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक प्रणाली और बहुपक्षवादी ढांचे की रक्षा करेंगे।
फ्रांसीसी प्रधानमंत्री काज़ेनेव ने कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने रचनात्मक वार्ता की। फ्रांस चीन के साथ संबंध के विकास को उच्च महत्व देता है। फ्रांस-चीन सहयोग का आधार मज़बूत और फलदायी भी है, जिससे एक दूसरे के आर्थिक विकास और जनता के कल्याण को मज़बूत किया गया है। फ्रांस चीन के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न स्तरीय संपर्क और आवाजाही मज़बूत करते हुए वास्तविक सहयोग का विस्तार करने को तैयार है। समान रूप से व्यापारिक संरक्षणवाद का मुकाबला करते हुए फ्रांस-चीन, यूरोप-चीन और विश्व के समान विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाएगा।
(श्याओ थांग)