Web  hindi.cri.cn
    चीन-श्रीलंका में दसवीं राजनयिक वार्ता आयोजित
    2017-02-21 18:21:24 cri

    चीनी विदेश मंत्रालय के सहायक खोंग शुएनयो ने 20 फरवरी को कोलंबो में श्रीलंका के उप विदेश मंत्री हर्ष डी सिल्वा के साथ 10वीं राजनयिक वार्ता आयोजित की।

    खोंग शुएनयो ने कहा कि चीन और श्रीलंका मित्रवत पड़ोसी देश हैं। अन्तर्राष्ट्रीय स्थिति में चाहे किसी भी तरह के बदलाव क्यों न आएं, चीन-श्रीलंका मित्रता पर इसका कोई असर नहीं होगा।

    उन्होंने कहा कि चीन "एक पट्टी एक मार्ग" के निर्माण में श्रीलंका को अपना महत्वपूर्ण साझेदार मानता है। चीन "एक पट्टी एक मार्ग" के ढांचे में श्रीलंका के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करना चाहता है, ताकि साझा विकास हो सके।

    हर्ष डी सिल्वा ने कहा कि श्रीलंका-चीन मित्रता का लंबा इतिहास है। श्रीलंका हिंद महासागर में अपनी सहभागिता वाली भूमिका निभाते हुए सक्रियता से "एक पट्टी एक मार्ग" से जुड़े सहयोग में भाग लेना चाहता है। इससे श्रीलंका वासियों को लाभ मिलेगा।

    दोनों पक्षों ने राजनीति, अर्थव्यवस्था, प्रतिरक्षा, समुद्र, पर्यटन और संस्कृति क्षेत्रों में सहयोग, चीन-श्रीलंका राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ और अन्य समान दिलचस्पी वाले मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

    (ललिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040