Web  hindi.cri.cn
    पाक द्वारा हाफ़िज़ सईद का नाम आतंकी सूची में डालने पर भारत ने स्वागत किया
    2017-02-20 16:46:37 cri

    भारत ने 20 फरवरी को पाकिस्तान के इस कदम का स्वागत किया है कि उसने हाफिज़ सईद का नाम आतंकी की सूची में डाला है। पाकिस्तान ने शनिवार को वर्ष 2008 में हुए मुंबई हमले के मास्टर माइंड और प्रतिबंधित संगठन जमात उद दावा के प्रमुख हाफ़िज़ सईद का नाम आतंकी की सूची में डाल दिया।

    सईद एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का आतंकी है, वो पाकिस्तान के पड़ोसी देशों में समय समय पर आतंकी कार्रवाई करने का जिम्मेदार है, जिसमें उसके प्रतिबंधित संगठन लश्कर ए तैयबा और उसके सहयोगी संगठन शामिल हैं। भारतीय विदेश प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ये बातें मीडिया को बताईं।

    अभी पाकिस्तान में नज़रबंद सईद का नाम पाकिस्तान ने शनिवार को आतंकियों की सूची में डाल दिया। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ़ ने कहा कि सईद समाज के लिये एक खतरा है।

    आसिफ़ ने आगे कहा कि किसी भी धर्म को आतंकवाद से नहीं जोड़ना चाहिए।

    भारत हमेशा वर्ष 2008 में हुए मुंबई हमलों के लिये सईद को जिम्मेदार मानता है जिसमें 170 लोगों की जान कली गई थी और तीन सौ से अधिक लोग इसमें घायल हुए थे, जब दस पाकिस्तानी आतंकियों ने समुद्र के रास्ते भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पर हमला किया था।

    पंकज

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040