Web  hindi.cri.cn
    चीन एक पट्टी एक मार्ग के आह्वान में चीन-श्रीलंका सहयोग आगे बढ़ाएगा
    2017-02-16 17:29:24 cri

    श्रीलंका स्थित चीनी राजदूत ई श्येनल्यांग ने 15 फरवरी को कहा कि चीन एक पट्टी एक मार्ग के आह्वान में हेमबानटोटा उद्योग उद्यान सहित चीन-श्रीलंका मैत्रीपूर्ण व यथार्थ सहयोग को आगे बढ़ाएगा।

    यह बात ई श्येनल्यांग ने कोलंबो विश्वविद्यालय के एक वार्षिक मंच में भाषण देते हुए कही। ई श्येनल्यांग ने कहा कि चीन-श्रीलंका मैत्री बहुत मज़बूत है। जब चीन ने एक पट्टी एक मार्ग का आह्वान प्रस्तुत किया, तब श्रीलंका सरकार ने समय पर इस का समर्थन किया और इस नीति से जुड़ा एक अहम भाग बना। ई श्येनल्यांग ने कहा कि श्रीलंका में चीन की निर्माण परियोजनाओं ने श्रीलंकाई लोगों को 1 लाख रोजगार के मौके दिए हैं। 2016 में श्रीलंका की यात्रा करने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या 2.7 लाख तक पहुंची। चीन श्रीलंका के पर्यटन का दूसरा बड़ा स्रोत देश बन चुका है।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040