Web  hindi.cri.cn
    श्रीलंका में चीनी फिल्म उत्सव शुरू
    2017-02-16 16:19:33 cri

    श्रीलंका का दूसरा चीनी फिल्म उत्सव 15 फरवरी को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की श्रीलंकाई राष्ट्रीय फिल्म कंपनी में शुरू हुआ।

    श्रीलंकाई प्रेस मंत्री गयांथा करुनाथिलके और श्रीलंका स्थित चीनी दूतावास के राजनीतिक कांसलर फांग छ्वनश्वेई ने उत्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण भी दिया।

    दोनों ने कहा कि इस साल चीन व श्रीलंका के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर चीनी फिल्म उत्सव दोनों देशों के सांस्कृतिक आदान प्रदान को आगे बढ़ाएगा और चीन-श्रीलंका मैत्री को प्रगाढ़ करेगा।

    गौरतलब है कि वर्तमान फिल्म उत्सव पांच दिनों तक चलेगा। इस बीच "ह्वेन त्सांग", "किंग ऑफ़ हीरोज़", "गो अवे मिस्टर ट्यूमर" आदि आठ फिल्में दिखायी जाएंगी।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040