श्रीलंका में 7 लाख से अधिक लोग सूखा आपदा से पीड़ित
2017-02-15 12:37:06 cri
हाल ही में श्रीलंका के अधिकांश क्षेत्र सूखा आपदा से ग्रस्त हो रहे हैं। अब तक लगभग 7 लाख 9 हजार 4 सौ से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं।
श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, गामपाहा, खालूतरा और त्रिंकोमाली सहित कई क्षेत्रों में सूखे की स्थिति बहुत गंभीर है। सूखे की वजह से किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिल रहा है, जबकि कई गांवों में पानी पीने के लिये भी बहुत मुश्किल हो रही है।
श्रीलंका के संबंधित विभाग ने संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) से अर्थव्यवस्था, भोजन और अन्य पहलुओं की सहायता मांगी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह में श्रीलंका के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
अंजली