सैन्य खर्च और आतंकवाद के विरोध पर ध्यान देगा नाटो
2017-02-15 12:24:29 cri
नाटो के महासचिव जेन्स स्टॉल्टेनबर्ग ने 14 फरवरी को ब्रसेल्स में कहा कि आयोजित होने वाले नाटो के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में मुख्य रूप से सैन्य खर्चों और आतंकवाद के विरोध पर ध्यान दिया जाएगा।
स्टॉल्टेनबर्ग ने न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि इस समय नाटो नाजुक घड़ी से गुजर रहा है। नाटो गठबंधन की शक्तिशाली और एकता बहुत महत्वपूर्ण है। नाटो उत्तरी अमेरिका और यूरोपीय संघ के मजबूत संबंधों पर आधारित है। विश्वास है कि विभिन्न देशों के रक्षा मंत्री सम्मेलन में दीर्घकालिक प्रशांत महासागर पारीय संबंधों के महत्व को एक बार फिर स्पष्ट करेंगे।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा चुनौतियों के मुकाबले के लिए नाटो बदलाव करता रहता है। नाटो पिछले जुलाई में वॉरसॉ शिखर सम्मेलन में संपन्न फैसले को लागू कर रहा है।
(मीनू)