Web  hindi.cri.cn
    चीनी वृद्ध वांग छी के चीन लौटने के लिए मोदी ने बढावा दिया
    2017-02-15 11:05:10 cri

    14 फरवरी को भारत स्थित चीनी राजदूत ल्वो च्याओ ह्वी ने भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव प्रदीप कुमार रावत से मुलाकात की और चीनी वृद्ध वांग छी के चीन लौटने के लिए किए गए ताल-मेल पर भारत के संबंधित विभागों और प्रदीप कुमार रावत के प्रति आभार प्रकट किया। ल्वो च्याओ ह्वी ने कहा कि 54 वर्षों तक भारत में रहने वाले वांग छी को वापस स्वदेश लौटाने में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। उन्हें आशा है कि भारत निरंतर ताल-मेल करके इस मामले की संबंधित बातों और इस तरह के अन्य मामलों का समाधान करेगा।

    प्रदीप कुमार रावत ने कहा कि चीनी वृद्ध वांग छी चीन के परंपरागत त्योहार य्वान श्याओ त्योहार के दौरान चीन वापस लौटने पर भारत संतुष्ट है। भारत सरकार ने इस मामले पर बड़ा ध्यान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में ताल-मेल भी किया, जिससे 72 घंटों में इस मामले का समाधान किया गया। भारत चीन के साथ मिलकर संबंधित मामलों के समाधान के लिए कोशिश करने को तैयार है।

    (वनिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040