Web  hindi.cri.cn
    भारत में फंसे ल्येनह न्यूशन जहाज के नाविक स्वदेश लौटने को आतुर
    2017-02-13 18:31:46 cri

    हाल में चीन के च्यांग सू प्रांत का एक ल्येनह न्यूशन नामक कार्गो जहाज भारत में बंधक बनाकर रखा गया है। जहाज पर 23 नाविक स्थानीय एक बंदरगाह में एक महीने से ज्यादा समय नजरबंद हैं। अब तक 40 दिन गुजर चुके हैं और जहाज पर खाना भी खत्म होने वाला है।

    ल्येनह न्यूशन जहाज एक 20 हजार टन कार्गो ले जाने वाला जहाज है, जिसकी प्रबंध कंपनी नानचिन य्वानहाओ जहाज कंपनी है। नानचिन य्वानहाओ जहाज कंपनी को अन्य जहाजों ने विदेशी तेल व्यापारियों के पैसे नहीं चुकाये, इसलिए मुम्बई हाई कोर्ट

    ने ल्येनह न्यूशन को नजरबंद किया।ये 23 नाविक आर्थिक विवाद की वजह से भारत में नजरबंद किये गये हैं। लेकिन अब नानचिन य्वानहाओ जहाज कंपनी दिवालिय घोषित हो चुकी है। अब कोलकाता स्थित चीनी कांसुलेट इस समस्या का निपटारा करने में जुटा है। भारत के संबंधित विभाग ने भी कहा कि वह चीनी नाविकों के स्वदेश वापस लौटने के लिए सुविधा देगा।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040