8 फरवरी को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में चीनी अधिकारियों ने नेपाल को दो विमान सौंपे। चीन और नेपाल के विभिन्न जगतों के करीब दो सौ प्रतिनिधियों ने इस समारोह में भाग लिया।
नवंबर 2013 में दोनों सरकार द्वारा हस्ताक्षरित समझौते के अनुसार चीन द्वारा नेपाल को दो विमान दिए जाने थे और नेपाल रियायती ऋण से अन्य चार विमान खरीदेगा। वर्ष 2014 में चीन ने नेपाल को दो विमानों का हस्तांतरण किया था। इस बार चीन ने नेपाल को और दो विमानों का हस्तांतरण किया। इस अप्रैल में अन्य दो विमानों का हस्तांतरण किया जाएगा।
नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री जीवन बहादुर शाही ने कहा कि ये विमान नेपाल के पर्यटन उद्योग के विकास के लिए लाभदायक हैं। उन्होंने चीनी कंपनी से नेपाल को मदद जारी रखने की उम्मीद जताई।
नेपाल स्थित चीनी राजदूत यु होंग ने कहा कि नेपाल एक पट्टी और एक मार्ग लाइन पर महत्वपूर्ण देश है। नेपाल में पर्यटन व नागरिक उड्डयन का विकास भी महत्वपूर्ण है। चीन नेपाल से मैत्रीपूर्ण संबंधों को गहरा करने और सहयोग मजबूत करने को तैयार है।
देव