Web  hindi.cri.cn
    अफ़गानिस्तान में रेड क्रॉस सोसाइटी के 6 कर्मचारी मारे गए
    2017-02-09 11:04:32 cri

    अफगानिस्तान स्थित अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रवक्ता ने 8 फरवरी काबुल में कहा कि उसी दिन उत्तर अफगानिस्तान के जोजान प्रांत में आईएस के आतंकियों ने इस संगठन के 6 कर्मचारियों को मार दिया।

    जोजान प्रांत के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि उसी दिन सुबह 10 बजे आईएस के आतंकियों ने अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसाइटी के 8 कर्मियों का अपहरण किया। जिनमें 6 लोगों को मार दिया गया और अन्य 2 लोगों को अपने साथ ले गए। उक्त अधिकारी ने कहा कि ये 6 कर्मी सभी अफगान नागरिक है। वर्तमान में दो बंधकों को छुड़ाने के लिए कोशिश जारी है।

    देव

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040