Web  hindi.cri.cn
    श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने सी.आर.आई को भेजा बधाई संदेश
    2017-02-07 14:35:14 cri

    चीन-श्रीलंका राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने सी.आर.आई को बधाई संदेश भेजा है। इसमें उन्होंने चीन-श्रीलंका संबंधों में 21 वीं सदी सिल्क रोड से निरंतर विकास प्राप्त होने पर बधाई दी।

    विक्रमसिंघे ने कहा कि लम्बे अरसे से चीन-श्रीलंका संबंध अच्छे रहे हैं। आर्थिक व धार्मिक आवाजाही के आधार पर द्विपक्षीय संबंध गहरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर के सिल्क रोड पर श्रीलंका एक महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र है। विक्रमसिंघे ने आर्थिक,सामाजिक,राजनीतिक और सांसकृतिक क्षेत्रों में चीन की मदद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने दोनों देशों से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने की उम्मीद जताई।

    देव

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040