चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने 18 जनवरी को जिनेवा स्थित पैलेस ऑफ नेशन्स में 71वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पीटर थॉमसन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। उन्होंने बल देते हुए कहा कि चीन बहुपक्षवादी रास्ते पर कायम रहेगा और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर और मकसद की रक्षा करते हुए विश्व शांति और समान विकास को आगे बढ़ाने में संयुक्त राष्ट्र के अधिक भूमिका निभाने का समर्थन करता है।
शी चिनफिंग ने कहा कि वैश्विक प्रशासन में संयुक्त राष्ट्र को मूल भूमिका निभानी चाहिए। वर्तमान परिस्थिति में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को मज़बूत बनाया जाना चाहिए। विभिन्न वैश्विक खतरे और चुनौतियों के सामने बहुपक्षवादी रास्ते पर दृढ़ता के साथ आगे बढ़ना चाहे। संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर चीन पहला हस्ताक्षरित देश है। चीन संयुक्त राष्ट्र के कार्यों का लगातार समर्थन करते हुए यूएन का दृढ़ सहयोगी साझेदार बना रहेगा।
शी चिनफिंग ने बल देते हुए कहा कि आर्थिक भूमंडलीकरण उत्पादन शक्ति के विकास का अपरिहार्य परिणाम और वास्तुगत आवश्यकता है। वैश्विक प्रशासन आर्थिक भूमंडलीकरण की अपरिहार्य मांग भी है। चीन इसका पक्षधर है कि विभिन्न देश आपस में समान रूप से व्यवहार करते हुए अपने राष्ट्रीय स्थिति के अनुकूल विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। समान प्रयास के माध्यम से आपसी लाभ और समान जीत प्राप्त करेंगे। चीन ने चीनी विशेषता वाले समाजवादी रास्ते में देश के शासन के दौरान कुछ अनुभव प्राप्त किए हैं और संयुक्त राष्ट्र जैसे मंच के माध्यम से विभिन्न देशों के साथ अनुभवों को साझा करने को तैयार है।
थॉम्सन और गुटेरेस ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सभी सदस्यों को एकजुट होना चाहिए। लम्बे समय में चीन ने जलवायु परिवर्तन का सामना करने में, गरीबी उन्मूलन, अनवरत विकास और शांति स्थापना जैसे क्षेत्रों में सक्रिय नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है। संयुक्त राष्ट्र चीन के साथ मिलकर विश्व शांति और विकास के कार्य को आगे बढ़ाने को तैयार है, ताकि मानव जाति के समान भाग्य वाले समुदाय का महान सपना साकार हो सके।
(श्याओ थांग)