चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ह्वा छ्वेनयींग ने 18 जनवरी को आयोजित नियिमत न्यूज़ ब्रीफिंग में रूसी विदेश मंत्री सर्गैई लावरोव द्वारा चीन-रूस संबंधों का सकारात्मक मूल्यांकन करने की प्रशंसा की।
ह्वा छ्वेनयींग ने कहा कि वर्तमान में चीन-रूस व्यापक रणनीतिक साझेदारी संबंध इतिहास में सबसे अच्छे दौर में हैं। दोनों पक्ष विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सहयोग करते हैं, और आपसी केंद्रीय हितों से संबंधित मुद्दों पर एक दूसरे का समर्थन देता है। चीन और रूस एक पट्टी व एक मार्ग व यूरोप एशिया आर्थिक संघ के निर्माण से जुड़े हैं। दोनों देश अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों पर सहयोग व समन्वय बनाए रखते हैं।
ह्वा छ्वेनयींग ने कहा कि चीन-रूस संबंध द्विपक्षीय संबंधों से अधिक महत्वपूर्ण हैं। चीन-रूस संबंध दुनिया में शांति व स्थिरता को बनाए रखने के लिए केंद्रीय भूमिका निभाते हैं।
देव