Web  hindi.cri.cn
    चीन-अमेरिका के बीच साइबर अपराध विरोधी वार्ता सफल
    2016-12-09 17:55:18 cri

    चीन व अमेरिका के बीच साइबर अपराध के खिलाफ़ प्रहार तथा संबंधित कार्यों की तीसरी उच्च स्तरीय संयुक्त वार्ता 7 दिसंबर को वाशिंगटन में आयोजित हुई। चीनी स्टेट कौंसिलर, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री क्वो शनख्वन, अमेरिकी न्याय मंत्री लोरेतता ई.लिनच और भूमि सुरक्षा मंत्री जे जॉनसन ने एक साथ इस वार्ता की अध्यक्षता की। दोनों पक्षों की समान राय है कि वार्ता व्यवस्था की स्थापना दोनों पक्षों के बीच आदान-प्रदान व सहयोग को मजबूत करने के लिये लाभदायक है। इस वार्ता व्यवस्था को और मजबूत व विकसित करना और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में दोनों पक्षों के सहयोग को आगे बढ़ाना दोनों पक्षों के समान हित्तों से मेल खाता है।

    इस बार की वार्ता में निम्न उपलब्धियां प्राप्त हुई। पहला, साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई। दूसरा, साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करना। तीसरा, तकनीक व संचार के माध्यम से हिंसक व आतंकवादी गतिविधियों के आयोजन का प्रहार करना। चौथा, हॉट लाइन की स्थापना करना। और पांचवां, वार्ता व्यवस्था को जारी रखना। गौरतलब है कि चीन-अमेरिका के बीच चौथी बार वार्ता 2017 में आयोजित होगी।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040