Web  hindi.cri.cn
    न्यायपूर्ण व उचित समुद्री व्यवस्था की रक्षा करने की अपील
    2016-12-08 17:53:59 cri

    संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित स्थायी चीनी उप प्रतिनिधि वू हाईथाओ ने 7 दिसम्बर को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुद्र एवं समुद्री कानून में कई नयी प्रगतियां मिली हैं, साथ ही नयी चुनौतियों का सामना भी किया है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को समुद्री कानूनी प्रशासन को बढ़ाना चाहिए, न्यायपूर्ण व उचित समुद्री व्यवस्था की रक्षा करनी चाहिए।

    उसी दिन 71वीं संयुक्त राष्ट्र महा सभा ने समुद्र और समुद्री कानून के विषय पर एक बैठक बुलायी। वू हाईथाओ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र समुद्री संधि ने विभिन्न संस्थापक देशों के समुद्री कार्यवाइयां करने के लिए समग्र कानूनी ढांचे और बुनियादी सबक दिया है और समुद्र का शांतिपूर्ण प्रयोग एवं रक्षा के अधिकारों व कर्त्तव्यों पर संतुलित नियम निर्धारित की। विभिन्न पक्षों को संधि के चार्टर व सिद्धांत का पालन करके संधि को पूरी तरह समझना चाहिए और संधि के विवाद समाधान प्रणाली का प्रयोग करना चाहिए, ताकि संधि का मनमानी इस्तेमाल करने से बचा सके।

    वू ने आगे कहा कि इस साल अंतर्राष्ट्रीय समुद्री अदालत की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ है। चीन आशा करता है कि अदालत इस मौके को पकड़कर आगे प्रयास करेगा और यथार्थ रूप से संधि की प्रतिष्ठान व परिपूर्ण की रक्षा करनी चाहिए।

    (श्याओयांग)

      

     

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040