चीन का श्रीलंका यात्रा बाज़ार गर्म
2016-12-08 10:43:26 cri
श्रीलंका के पर्यटन ब्यूरो द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार सिर्फ नवंबर में कुल 18 हजार 5 सौ 90 चीनी यात्रियों ने श्रीलंका की यात्रा की है, जो गत वर्ष की इसी अवधि से 10.5 प्रतिशत अधिक है। चीन श्रीलंका के दूसरे पर्यटक स्रोत देश के स्थान पर बना हुआ है।
नवंबर में श्रीलंका ने कुल 1 लाख 67 हजार विदेशी पर्यटकों का सत्कार किया, जो गत वर्ष की समान अवधि से 16 प्रतिशत अधिक है। पिछले 11 महीनों में श्रीलंका जाने वाले पर्यटकों की संख्या 18 लाख से अधिक हुई है, जो गत वर्ष के समान समय से 14.7 प्रतिशत बढ़ी है। इसमें चीनी यात्रियों की संख्या 2 लाख 52 हजार है, जो पिछले साल से 26.8 प्रतिशत ज्यादा है।
(मीनू)