भारतीय केंद्रीय बैंक ने आर्थिक वृद्धि के अपेक्षित लक्ष्य को कम किया
2016-12-08 10:43:04 cri
वर्ष 2016 से 2017 तक भारतीय आर्थिक वृद्धि के अपेक्षित लक्ष्य को 7.6 प्रतिशत से 7.1 प्रतिशत तक कम किया है। भारतीय केंद्रीय बैंक यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने 7 दिसंबर को यह बात कही।
भारत सरकार ने नवंबर में बड़े नोटों के प्रचलन को समाप्त करने की घोषणा की थी, जिससे बाजार में तरलता की कमी आई है। उसे वर्तमान में भारतीय केंद्रीय बैंक द्वारा आर्थिक वृद्धि के अपेक्षित लक्ष्य को कम करने का मुख्य कारण माना जा रहा है।
लेकिन भारतीय केंद्रीय बैंक ने अप्रत्याशित रूप से विभिन्न ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बयान के अनुसार मौद्रिक नीति समिति का मानना है कि वर्तमान में बड़े नोट बंद होने से पैदा आर्थिक प्रभाव का स्पष्ट आंकलन नहीं किया जा सका।
(मीनू)