यमन के विभिन्न पक्षों के बीच अस्थाई युद्ध विराम समाप्त
2016-10-24 13:37:48 cri
संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में यमन के मुठभेड़ से संबंधित पक्षों के बीच संपन्न 72 घंटों तक अस्थाई रूप से युद्ध विराम का समझौता 22 अक्तूबर को की रात समाप्त हुआ। इसके बाद सऊदी अरब के नेतृत्व वाले बहुराष्ट्रीय गठबंधन ने 23 अक्तूबर को एक बार फिर यमन में हूती सशस्त्र संगठन के ठिकानों पर हवाई हमला किया।
रिपोर्ट के मुताबिक 23 अक्तूबर को सुबह बहुराष्ट्रीय गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने यमन की राजधानी साना में तैनात हूती सशस्त्र संगठन के ठिकानों पर 9 बार हवाई हमले किए। संयुक्त राष्ट्र के यमन मामले के विशेष दूत इस्माइल ओलद शेख अहमद ने उसी दिन साना पहुंचकर संबंधित पक्षों के साथ अस्थाई युद्ध विराम के समय को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।
अब तक हवाई हमले से हताहती होने की रिपोर्ट नहीं मिली है।
(वनिता)