Web  hindi.cri.cn
    ली य्वान छाओ ने थाईलैंड के राजा को श्रद्धांजलि अर्पित की
    2016-10-23 16:36:16 cri

    22 अक्तूबर को चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग के विशेष दूत, चीनी उप राष्ट्राध्यक्ष ली य्वान छाओ ने थाईलैंड जाकर राजा भूमिबोल अदुल्यादेज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री नारोंग पिपात्तानासैइ से भेंट के दौरान ली य्वान छाओ ने कहा कि चीन-थाईलैंड संबंधों का निरंतर स्वस्थ विकास राजा भूमिबोल व शाही परिवार के सदस्यों के दीर्घकालीन ध्यान व समर्थन से अलग नहीं हो सकता। राजा भूमिबोल ने कहा था कि चीन व थाईलैंड दोनों देश बहुत घनिष्ठ हैं। उनकी भावना हमेशा रहेगी। चीन चीन-थाईलैंड संबंधों का बड़ा ध्यान देता है, और थाईलैंड के राज परिवार की मित्रता पर महत्व देता है। विश्वास है कि चीन-थाईलैंड की मित्रता ज़रूर पीढ़ी-दर-पीढ़ी रहेगी।

    नारोंग ने कहा कि चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग के विशेष दूत के रूप में उप राष्ट्राध्यक्ष ली य्वान छाओ ने थाईलैंड में आकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे जाहिर होता है कि थाईलैंड के राज परिवार, सरकार व जनता के प्रति चीनी नेता, सरकार व जनता की गहन भावना है। थाईलैंड के शाही परिवार के सदस्य अकसर चीन की यात्रा करते हैं। हम राजा की भावना को लेकर लगातार थाईलैंड व चीन के मैत्रीपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाएंगे। थाईलैंड सरकार चीन के प्रति संबंधों के विकास पर बड़ा ध्यान देती है, और चीन के साथ दोनों देशों के व्यापक रणनीतिक सहयोग साझेदार संबंधों को बढ़ावा देगी।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040