मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मुर्सी को 20 साल की जेल
2016-10-23 16:05:23 cri
मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को अवैध हिरासत और प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई के आरोप में 20 साल की सज़ा सुनाई गई है।
मिस्र की सर्वोच्च अदालत ने 22 अक्तबूर को यह फैसला सुनाया. जो कि मुर्सी के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट का अंतिम निर्णय है।
4 तिसंबर 2012 को हजारों नागरिकों ने राष्ट्रपति भवन के बाहर प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। जिसमें मुर्सी समर्थकों और विरोधियों के बीच गंभीर संघर्ष हुआ। संघर्ष में 10 लोग मारे गए और अन्य 700 से अधिक लोग घायल हुए। 3 जुलाई 2013 को मिस्र में सैन्य तख्तापलट हुआ और मुर्सी को अपना पद छोड़ना पड़ा।
देव