Web  hindi.cri.cn
    भारत स्थित चीनी राजदूत ने राहुल गांधी से मुलाकात की
    2016-10-21 16:02:31 cri

    भारत स्थित चीनी राजदूत लो चाओह्वेई ने 19 अक्तूबर को कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने चीन-भारत संबंध, पार्टियों के बीच आवाजाही जैसे मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

    लो चाओह्वेई ने कहा कि नेहरू परिवार और कांग्रेस पार्टी ने चीन-भारत संबंध के विकास के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया है। आपके पिता जी राजीव गांधी ने वर्ष 1988 में चीन की यात्रा की, जिससे चीन-भारत संबंध का नया अध्याय जोड़ा गया। चीनी जनता उन्हें भूल नहीं सकती। कांग्रेस पार्टी की नई पीढ़ी के नेता के रूप में उम्मीद है कि आप और आपकी माता सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी चीन-भारत संबंध पर लगातार ध्यान देते हुए इसे आगे बढ़ाएंगे। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस पार्टी के बीच मित्रवत आवाजाही पर बड़ा महत्व देती है और दोनों पार्टियों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को मज़बूत करने को तैयार है।

    वहीं, राहुल ने कहा कि चीन के प्रति संबंध का विकास कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक संपत्ति है। उन्हें खुश है कि हाल के वर्षों में राजनीतिक, आर्थिक, व्यापारिक और मानविकी क्षेत्र में चीन-भारत संबंध के विकास में भारी उपलब्धियां हासिल हुईं, जिससे दोनों देशों और दोनों देशों की जनता को वास्तविक लाभ पहुंचता है। कांग्रेस पार्टी पहले की ही तरह चीन के साथ संबंध पर महत्व देते हुए पार्टियों के बीच आदान-प्रदान का घनिष्ठ विकास करने को तैयार है।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040