Web  hindi.cri.cn
    कश्मीर में चीन और भारत के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास
    2016-10-21 11:17:11 cri
    19 अक्तूबर को चीन और भारत ने पहली बार पूर्व कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में संयुक्त सैन्य अभ्यास किया। भारतीय मीडिया ने इस बारे में रिपोर्ट की है। सैन्य अभ्यास का विषय है कि भारत की सीमा पर बसे गांवों में भूकंप के वक्त, मानवीय राहत और आपदा राहत देना है। सैन्य अभ्यास एक दिन चला। भारतीय अख़बार हिंदुस्तान टाईम्स की 20 तारीख की रिपोर्ट के अनुसार यह भारत और चीन के बीच राजनयिक सामरिक कार्यवाही है, क्योंकि भारत के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भाग लेने और संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद को आतंकी संगठन माने जाने के बारे में कुछ मतभेद हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार यह इस वर्ष 6 फरवरी से भारत और चीन के बीच सीमा पर दोनों सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास से जारी हुआ । अंदरूनी सूचना के अनुसार फरवरी का सैन्य अभ्यास चीन की सीमा के नजदीक की वास्तविक नियंत्रण रेखा पर आयोजित हुआ और इस बार भारत की सीमा के नजदीक के वास्तविक नियंत्रण रेखा पर आयोजित हुआ। सैन्य अभ्यास के बाद जारी वक्तव्य में भारतीय सेना ने कहा कि सैन्य अभ्यास की बड़ी सफलता मिली और इस क्षेत्र में दोनों सेनाओं के बीच विश्वास और सहयोग के स्तर को बढाया गया।

    (वनिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040