Web  hindi.cri.cn
    संयुक्त राष्ट्र और अफ्रीकी संघ ने कांगो किंशासा से संयम बरतने की अपील की
    2016-09-25 16:23:41 cri
    संयुक्त राष्ट्र संघ, अफ्रीकी संघ, यूरोपीय संघ और फ़्रांसीसी भाषा बोलने वाले देशों के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने 24 सितंबर को संयुक्त बयान जारी करके कांगो किंशासा की राजधानी किंशासा में हाल ही में हुए हिंसक मुठभेड़ पर ध्यान दिया और विभिन्न पक्षों से संयम बरतने की अपील भी की।

    बयान में कहा गया है कि इन चार अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने कांगो किंशासा की विभिन्न राजनीतिक गुटों से बोलने व कार्रवाई करने पर बहुत ज्यादा संयम बरतने की अपील की, और उनके समर्थकों से हिंसा से बचने का आग्रह भी किया। अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने कहा कि वे लगातार कांगो किंशासा में जारी राष्ट्रीय वार्ता का समर्थन करेंगे। उन्होंने बल देकर कहा कि केवल सहनशील वार्ता से ही सबसे विस्तृत सहमति प्राप्त हो सकती है, और शांतिपूर्ण व विश्वसनीय चुनाव का आधार तैयार हो सकता है।

    इन चार अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने कांगो किंशासा सरकार से वार्ता जारी करने का आग्रह किया। साथ ही आपसी विश्वास की स्थापना करने, वार्ता में भाग न लेने वाले राजनीतिक गुटों को रचनात्मक भूमिका अदा करने का प्रोत्साहन देने आदि कदमों से जल्द ही शांतिपूर्ण व विश्वसनीय चुनाव का आयोजन किया जा सकेगा।

    कांगो किंशासा को 20 सितंबर को राष्ट्रपति चुनाव आयोजित करना था। लेकिन मतदाता सूची अपडेट न होने के कारण चुनाव कमेटी ने स्थगित कर दिया, जिसकी वजह से किंशासा में विपक्षी दलों ने विरोध-प्रदर्शन किया।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040