सीसी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति आज्ञा देकर सरकार से इस विधेयक को जल्द ही पारित करने के लिये संसद के साथ सहयोग करने का आग्रह किया, और सुरक्षा विभाग से ज्यादा सख्त कदम उठाकर अवैध उत्प्रवासन और मानव तस्करी के प्रबंधकों पर लगाम कसने का आग्रह भी किया।
उत्तरी मिस्र के भूमध्य सागर क्षेत्र में 21 सितंबर को एक जहाज डूबा जिसमें अवैध उत्प्रवासन करने वाले लोग सवार थे। 24 सितंबर तक इस घटना से 164 लोगों की मौत हो चुकी हैं। स्थानीय अधिकारी का अनुमान है कि घटना के समय इस जहाज पर 400 से 600 तक लोग सवार थे। जहाज का गंतव्य शायद इटली था।
घटना के बाद मिस्र की पुलिस ने इस मानव तस्करी से जुड़े 6 प्रबंधकों को गिरफ्तार किया है, और उन पर मानव तस्करी और अवैध उत्प्रवासन कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया है।
यूरोपीय सीमा प्रबंध ब्यूरो द्वारा कुछ समय पहले जारी आंकड़ों के अनुसार मिस्र से भूमध्य सागर गुजरते हुए इटली जाने वाले शरणार्थियों की संख्या में बिते एक वर्ष में काफी इजाफा हुआ है। यह संख्या इस साल पहले नौ महीनों में 12 हजार तक पहुंच गयी, जो पिछले साल से 5 हजार वृद्धि हुई है।
(चंद्रिमा)