76 श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों का एक अन्य समूह जो वर्तमान में दक्षिण भारत में रह रहा है, संयुक्त राष्ट्र स्वैच्छिक स्वदेश वापसी कार्यक्रम के तहत उनका श्रीलंका आना तय है। श्रीलंकाई सरकार ने शुक्रवार को यह कहा।
शरणार्थी दो बैचों में गुरुवार सितम्बर 29 को पहुंचेगा। एक जत्थे में 41 लोग होंगे जबकि दूसरे में 35 लोग होंगे।
जेल सुधार, रिहैबिलिटेशन, पुनर्वास, और हिंदू धार्मिक मामलों के मंत्री डी.एम. स्वामीनाथन ने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर के साथ विचार-विमर्श किया और प्रक्रिया को सुगम बनाया तथा प्रति व्यक्ति सामान भत्ता बढ़ाया।
जेल सुधार, रिहैबिलिटेशन, पुनर्वास, और हिंदू धार्मिक मामलों के सचिव वी. शिवाग्नानसोथी ने कहा कि वापिस लौटने वाले 76 शरणार्थियों में 41 पूरूष और 35 महिलाएं हैं। ये शरणार्थी वावुनिया, मन्नार, मताले, मुल्लैतिवु, त्रिंकोमाली और जाफना वापिस जाएंगे।
(अखिल पाराशर)