Web  hindi.cri.cn
    36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने पर भारत-फ्रांस के बीच करार
    2016-09-23 18:10:30 cri

    भारत ने 23 सितंबर को फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के अनुबंध पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए, जिसका मूल्य 8 अरब 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।

    भारत और फ्रांस के रक्षा मंत्रियों ने दिल्ली में इस क्रय अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, यह पेरिस और दिल्ली के बीच इस संबंध में डेढ़ साल की वार्ता संपन्न होने का द्योतक है।

    बता दें कि भारत को राफेल लड़ाकू विमान बेचना फ्रांस सरकार की एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इस वर्ष जनवरी में राष्ट्रपति ओलांद ने भारत में गणतंत्र दिवस के सैन्य परेड में भाग लिया। उसी समय भारत को राफेल लड़ाकू विमान बेचने की इच्छा व्यक्त की गई, लेकिन सौदे की राशि अत्यंत बड़ी होने के कारण भारत ने अंतिम निर्णय लेने में लम्बा समय लिया।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040