पोटाला महल में तिब्बत पर्यटन और संस्कृति अंतरराष्ट्रीय एक्सपो
2016-09-13 14:00:55 cri
तीसरे तिब्बत पर्यटन और संस्कृति अंतरराष्ट्रीय एक्सपो की दूसरी प्रदर्शनी 12 सितंबर को पोटाला महल में शुरू हुई। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के उपाध्यक्ष लोसांग तेंज़िन, ल्यू च्यांग और कुछ विशेष अतिथियों ने वर्तमान प्रदर्शनी का दौरा किया।
मौजूदा प्रदर्शनी के तीन भागों में पोटाला महल में सुरक्षित 105 ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित किया गया, जिनमें तिब्बती थांगखा चित्र, बुद्ध मूर्तियां, बौद्ध धार्मिक पात्र, चीनी मिट्टी के बर्तन और जेड के बर्तन आदि शामिल हैं।
(मीनू)