जी20 अध्यक्ष देश के रूप में चीन ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं : गुरिया
2016-09-03 14:50:13 cri
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के महासचिव जोसे एंगल गुरिया ट्रेविनो ने 2 सितंबर को संवाददाता को दिए एक इन्टरव्यू में कहा कि जी20 ग्रुप के वर्तमान अध्यक्ष देश के रूप में चीन ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।
उन्होंने कहा कि मौजूदा शिखर सम्मेलन का आयोजन ऐसे समय पर हो रहा है, जब हम आर्थिक वृद्धि और व्यापारिक मुद्दे के समाधान के रास्ते की खोज में लगे हुए हैं। उम्मीद है कि जी20 के सदस्य विश्व अर्थतंत्र के अधिक जबरदस्त, ज्यादा अनवरत, ज्यादा हरित और अधिक समावेशी वृद्धि का रास्ता ढूंढ़ सकेंगे।
गुरिया ने कहा कि बीते एक साल में चीन और जी20 के दूसरे सदस्यों के साथ मिलकर ओईसीडी समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ घनिष्ठ संपर्क किया, ताकि आर्थिक और व्यापारिक लक्ष्य को साकार करने के लिए तेज़ और उचित रास्ते मिल सके। यह जी20 के वर्तमान अध्यक्ष देश के रूप में चीन द्वारा प्राप्त एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है।
(श्याओ थांग)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|