Sunday   Apr 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति से मिले : शी चिनफिंग
2016-09-02 19:18:13 cri
चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने 2 सितंबर को हांगचो में जी20 शिखर सम्मेलन में उपस्थित होने के लिए आए इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो से मुलाकात की।

शी चिनफिंग ने बल देते हुए कहा कि चीन और इंडोनेशिया के बीच व्यापक समान हित मौजूद हैं। दोनों देशों के संबंध का अच्छी दिशा में विकसित हुए बेहतर रूझान बरकरार रहता है। हमें अच्छे पड़ोस, अच्छे साझेदार, अच्छे मित्र बनना चाहिए। आपस में राजनीतिक विश्वास लगातार मज़बूत करते हुए व्यावहारिक सहयोग को विस्तार करना चाहिए। ताकि दोनों देशों के बीच सर्वांगीण रणनीतिक साझेदार संबंध का लगातार विकास हो सके।

जोको विडोडो ने कहा कि इंडोनेशिया चीन के मौजूदा जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन का समर्थन करता है। दोनों देश एक दूसरे के महत्वपूर्ण साझेदार हैं। चीन-इंडोनेशिया सर्वांगीण रणनीतिक साझेदार संबंध विश्व की शांति और सुरक्षा के लिए योगदान दे सकता है।

(श्याओ थांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040