Saturday   Apr 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
आर्थिक वृद्धि के लिए चाहिए मजबूत नीति
2016-09-02 11:19:21 cri

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की अध्यक्ष क्रिस्टीन लागार्ड ने 1 सितंबर को "कमजोर वृद्धि से बचने के लिए हमें मजबूत नीति चाहिए" शीर्षक एक लेख प्रकाशित किया। लेख में जी20 हांगचो सम्मेलन से पहले वैश्विक आर्थिक स्थिति का विश्लेषण किया और नीतिगत सुझाव पेश किया। लेख में कहा गया है कि जी20 सम्मेलन में विभिन्न पक्षों के नेता सिलसिलेवार महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे, जिनमें कमजोर वृद्धि दर, बढ़ती असमानता और ढांचागत सुधार आदि शामिल होंगे। वर्तमान सम्मेलन सही समय में आयोजित होगा और विश्व अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होगा।

क्रिस्टीन लागार्ड का मानना है कि कमजोर वृद्धि दर से बचने के लिए मजबूत नीति अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कुछ सुझाव पेश किये। पहला, आवश्यकता पर समर्थन किया जाए। दूसरा, ढांचागत सुधार बनाए रखें। तीसरा, एक बार फिर व्यापार को आगे बढ़ाया जाए।

उन्होंने कहा कि उक्त क़दम उठाने के लिए राजनीतिक साहस चाहिए।

(वनिता)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040