Saturday   Apr 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
जी20 शिखर सम्मेलन दुनिया में आर्थिक सुधार करने के लिए लाभदायक है : मिस्र के विशेषज्ञ
2016-09-01 16:34:50 cri

जी 20 शिखर सम्मेलन चीन के हांगचो शहर में आयोजित होने जा रहा है। मिस्र के विशेषज्ञों का मानना है कि शिखर सम्मेलन दुनिया में आर्थिक सुधार करने के लिए लाभदायक है।

चीन-मिस्र वाणिज्य कार्यालय के अध्यक्ष ने कहा कि हाल के वर्षों में विश्व अर्थव्यवस्था और व्यापार की स्थिति अच्छी नहीं है। विकसित देश और विकासशील देश हांगचो शिखर सम्मेलन में इकट्ठा होकर वैश्विक अर्थव्यवस्था और विकास के बारे में चर्चा करेंगे। यह भविष्य में दुनिया आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

चीन में स्थित मिस्र के पूर्व राजदूत ने कहा कि इस बार के जी20 शिखर सम्मेलन में चीन ने मिस्र, कजाखस्तान और सेनेगल आदि देशों को आमंत्रित किया। सम्मेलन में उपस्थित विकासशील देशों की संख्या इतिहास में सबसे ज्यादा है। (मीरा)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040