नेपाल में बस दुर्घटना
2016-08-27 16:16:47 cri
नेपाल में 26 अगस्त को एक बस के नदी में गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक घायल हुए। घायलों के अलावा कई अन्य लोग लापता हैं।
बताया जाता है कि दुर्घटना मध्य नेपाल के चितवन क्षेत्र में हुई। घटना के समय बस में करीब 40 व्यक्ति सवार थे। अभीतक 16 लोगों को बचाया गया है और पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अब तक घटना होने का ठोस कारण स्पष्ट नहीं है। जांच का काम अब भी जारी है।
(ललिता)