बान कीमून जाएंगे श्रीलंका
2016-08-26 16:59:25 cri
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान कीमून 31 अगस्त को श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे से मुलाकात करेंगे। बान कीमून कोलंबो में संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक विकास उद्देश्यों पर मे अपने विचार रखेंगे।
उनकी श्रीलंका यात्रा तीन दिनों की होगी। वे कोलंबो के अलावा जाफना और गाले भी जाऐंगे।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि बान कीमून म्यांमार से श्रींलका जाएंगे। दोनों देशों में मानवाधिकारों के महत्त्व पर वे विशेष जोर देंगे।
टेकचंद