Web  hindi.cri.cn
    हांगचो शिखर सम्मेलन सबसे ज्यादा विकासमान देशों की भागीदारी वाला जी-20 शिखर सम्मेलन बनेगा
    2016-08-04 10:34:48 cri
    चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 3 अगस्त को कहा कि जी-20 हांगचो शिखर सम्मेलन जी-20 के इतिहास में सबसे ज्यादा विकासमान देशों की भागीदारी वाला शिखर सम्मेलन होगा। अभी तक विभिन्न तैयारी कार्य बहुत ही सुभीतापूर्ण रूप से चल रहे हैं। शिखर सम्मेलन की सफलता पर हमारा पूरा विश्वास है।

    चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने लाओस के विदेश मंत्री सेलुमक्से कोमासिथ से वार्ता के बाद संयुक्त रूप से मीडिया को कहा कि चीन सबसे बड़ा विकासमान देश है। विकासमान देशों के न्यायपूर्ण हितों व कल्याणों की रक्षा व विकास करना चीन का कर्तव्य है। इसलिए चीन ने आसियान के अध्यक्ष देश लाओस, अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष देश चार्ड, अफ्रीकी विकास नयी साझेदारी योजना के अध्यक्ष देश सेनेगल, काजाकिस्तान और मिस्त्र को हांगचो शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। ग्रुप 77 के अध्यक्ष देश थाईलैंड ने भी हांगचो शिखर सम्मेलन में भाग लेने की इच्छा प्रकट की। अब चीन प्रबंध कर रहा है। वर्तमान शिखर सम्मेलन जी-20 के इतिहास में सबसे ज्यादा विकासमान देशों की भागीदारी वाला शिखर सम्मेलन होगा।

    वांग यी ने कहा कि इस बार के हांगचो शिखर सम्मेलन में संभवतः 30 प्रमुख उपलब्धियां प्राप्त होंगी। अब हांगचो में तैयारी कार्य पूरा हा चुका है। विश्वास है कि हांगचो शिखर सम्मेलन अवश्य ही विश्व को नयी आशा की किरण दिखाएगा ।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040