Web  hindi.cri.cn
    चीन और आसियान देशों के विदेश मंत्रियों ने जारी किया संयुक्त बयान
    2016-07-25 18:35:40 cri

    चीनी विदेश मंत्री वांग यी और आसियान देशों के विदेश मंत्रियों ने 25 जुलाई को लाओस के वियनतियाने में मुलाकात की। बैठक के बाद चीन और आसियान देशों द्वारा दक्षिण चीन सागर में पक्षकारों के आचरण पर घोषणा का पूर्ण और प्रभावी कार्यान्वयन करने का संयुक्त बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया है –

    पहला, सभी पक्ष 1982 के संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि सहित अंतरराष्ट्रीय कानून को आम तौर पर स्वीकार्य सिद्धांतों के तहत दक्षिण चीन सागर में नेविगेशन और उड़ान की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं।

    दूसरा, संबंधित पक्ष वादा करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय कानून के स्वीकार्य सिद्धांतों के तहत सीधे संबंधित संप्रभु देश मैत्रीपूर्ण वार्ता के जरिए क्षेत्रीय व क्षेत्राधिकार विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करेंगे।

    तीसरा, सभी पक्ष वादा करते हैं कि वे विवादों के विस्तार और शांति व स्थिरता पर प्रभावित कदम नहीं उठाएंगे।

    चौथा, सभी पक्ष नेविगेशन संबंधी सुरक्षा, खोज एवं बचाव, समुद्री वैज्ञानिक अनुसंधान, पर्यावरण संरक्षण, समुद्र में अंतर्राष्ट्रीय अपराध के खिलाफ लड़ाई आदि क्षेत्रों में सहयोग कर सकते हैं।

    पांचवां, सभी पक्ष अन्य देशों के दक्षिण चीन सागर में पक्षकारों के आचरण पर घोषणा के सिद्धांतों का सम्मान करने को प्रोत्साहित करते हैं।

    छठा, संबंधित पक्ष दोहराते हैं कि दक्षिण चीन सागर में आचरण संहिता कायम करना क्षेत्रीय शांति व स्थिरता को आगे बढ़ावा देगा।

    (नीलम)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040