Web  hindi.cri.cn
    चीन विश्व विरासत संरक्षण की आदर्श मिसालः यूनेस्को
    2016-07-24 16:31:01 cri

    संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन की महानिदेशक इरिना बोकोवा ने हाल ही में चीन के हु पेइ प्रांत के शेन लोंग चा और क्वांग सी प्रांत के फूल माउंटेन के रॉक पेंटिंग को विश्व विरासत में शामिल करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चीन विश्व विरासत के संरक्षण की आदर्श मिसाल है।

    इरिना बोकोवा ने न्यूयार्क में कहा कि विश्व विरासत सूची के दोनों प्राकृतिक और सांस्कृतिक पक्षों में चीन सबसे बड़ी संख्या वाला विरासत देश बना है। चीन के अनुभव को अन्य देशों से साझा करने की जरूरत है।

    इरिना बोकोवा ने यह भी कहा कि चीनी नागरिकों के दिल में गंभीर सांस्कृतिक और ऐतिहासिक भावना मौजूद है। इसलिए वे भी गंभीर विरासत की भावना से परिपूर्ण हैं। उन्होंने माना कि राष्ट्रीय गौरव बढ़ाने के लिए विरासत का महत्व है, और लोगों को अभिप्रेरण करने के लिए यह भी महत्वपूर्ण है।

    इरिना बोकोवा ने चीन द्वारा यूनेस्को के काम में मदद देने की प्रशंसा भी की।

    देव

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040