Web  hindi.cri.cn
    भारतीय वायुसेना के लापता विमान को ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू
    2016-07-23 16:25:41 cri

    भारतीय सेना ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उड़ान भरते हुए लापता हुए भारतीय वायुसेना के विमान एएन-32 को ढूंढने के लिए एक बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू किया है।

    शुक्रवार की सुबह साढे 8 बजे पोर्ट ब्लेयर से चेन्नई के लिए रवाना हुआ भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान लापता हो गया। विमान में चालक दल के सदस्यों के साथ कुल 29 लोग सवार थे।

    वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "विमान ने शुक्रवार सुबह 8.30 बजे उड़ान भरी थी और 11.30 बजे उसे पोर्ट ब्लेयर पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। खोज अभियान जारी है।"

    अधिकारी ने बताया, "हमने वायुसेना के विमान की खोज के लिए तटरक्षक बल के विमानों और जहाजों को तैनात किया है।"

    नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि इस खोज तथा राहत अभियान में पी-8 निगरानी विमान, एक डोर्नियर और चार जहाज जुटे हुए हैं और अन्य सहायता भी दी जा रही है।

    (अखिल पाराशर)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040